Categories: बलिया

इस दिन बलिया के 200 छात्रों को सीएम योगी देंगे निशुल्क टैबलेट और स्मार्टफोन

बलिया के 200 छात्र-छात्राओं को योगी सरकार निशुल्क टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण करेंगी। 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया के छात्रों को स्मार्ट गैजेट्स प्रदान करेंगे।

बता दें कि सरकार प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए निशुल्क टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण करने जा रही है। जिसमें बलिया के 200 छात्र- छात्राओं को लाभ मिलेगा। योजना से लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट भी प्रशासन ने फाइनल कर दी है।

बता दें कि लखनऊ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए जमकर तैयारी चल रही है। अपर मुख्य सचिव अरविद कुमार का पत्र आने के बाद प्रशासन छात्र-छात्राओं को सूचीबद्ध करने में जुट गया है।  योजना से संबधित विभाग अपने कार्यों में जुटे हैं। बता दें कि योजना के जरिए पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आइटीआइ, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट आदि के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। डिजी शक्ति पोर्टल पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

ऐसे में जिले के 67,410 छात्र-छात्राओं को टैबलेट-स्मार्ट फोन मिलेगा। इसमें 22,176 बच्चे सदर बलिया से हैं। बांसडीह से 7743, बैरिया से 4930, सिंकदरपुर से 6597, बिल्थरारोड से 11710 और रसड़ा से 14314 छात्र लाभान्वित होंगे। अब तहसीलवार भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह ने तहसीलों में भंडारण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बलिया, रसड़ा व सिकंदरपुर तहसील में भंडारण की तैयारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago