बलिया के थाना बड़ागांव में क्रेशर की चपेट में आने से एक मजदूर की जान चली गई। गोरामछिया स्थित शांति कंस्ट्रक्शन पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि गोरामछिया स्थित शांति कंस्ट्रक्शन पर काम करते हुए मजदूर क्रेशर मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र लल्लूराम निवासी ग्राम जनौपुर के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं पुलिस का कहना है कि चंदन कुमार पिछले दो साल से वहां काम करता था। बुधवार को काम करते समय वह मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…