गोवा में गूंजी बलिया की पूर्व प्रधान की आवाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

गोवा विधानसभा द्वारा आयोजित नेशनल पंचायत पार्लियामेंट कार्यक्रम में बलिया का भी प्रतिनिधित्व देखने को मिला। राजधानी पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में देश भर से युवा प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। बलिया के रतसरकला गांव की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं। गोवा सरकार की ओर से नेशनल पंचायत पार्लियामेंट में जिले की स्मृति सिंह को बतौर विशिष्ट वक्ता आमंत्रित किया गया था।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लोकतंत्र को सशक्त करना है। देश भर के पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं से भरी इस सभा को बलिया के रतसरकला गांव की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने संबोधित किया। स्मृति सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और एमआईटी-एसओजी, पुणे के निदेशक राहुल का आभार व्यक्त किया है।

जहां एक तरफ भारत ने इसी वर्ष आजादी का 75 वां साल पूरा किया है, वहीं गोवा ने अपनी स्वतंत्रता का 60 वां साल पूरा किया है। गोवा की आजादी के 60 वेंऔर भारत की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर नेशनल पंचायत पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा विधानसभा के अध्यक्ष राजेश पटनेकर, पूर्व थल सेनाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल जेजे सिंह समेत राज्य के कई मंत्री व अधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल पंचायत पार्लियामेंट कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्मृति सिंह को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। स्मृति सिंह का गोवा में हुआ सम्मान न सिर्फ उनके गांव रतसरकला का सम्मान है बल्कि बलिया का भी सम्मान है। स्मृति सिंह इससे पहले भी बड़े मंचों से सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र तक से उन्हें पुरस्कार मिल चुके हैं।

कौन हैं स्मृति सिंह? स्मृति सिंह गड़वार ब्लॉक के रतसरकला की रहने वाली हैं। रतसरकला की निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं स्मृति सिंह। अपने ग्राम पंचायत में रचनात्मक और सामाजिक कार्यों के लिए उनकी एक विशेष पहचान है। उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार भी मिल चुका है।

Akash Kumar

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago