पूर्व जिपं सदस्य हत्याकांडः मृतक के भाई की चेतावनी, हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह करेंगे

बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड के महीनों बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस मुख्य आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे मृतक के परिजनों में बहुत आक्रोश है।

इसी बीच मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मृतक जलेश्वर सिंह ने छोटे भाई नितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। और कहा है कि अगर 24 नवंबर तक हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह कर देंगे।

नितेश कुमार ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि पिछली सात जुलाई को मेरे भाई जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की रंजिशन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें हरि सिंह मुख्य आरोपी है। चार माह बीत जाने के बाद भी राजनीतिक दबाव में हरि सिंह के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 24 नवंबर तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने लखनऊ में आत्मदाह कर लूंगा। हत्याकांड में एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago