पत्नी की नियुक्ति प्रकरण में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक को राहत, क्या है पूरा मामला?

बलिया जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र को अपनी पत्नी की नियुक्ति मामले में राहत मिली है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र पर आरोप था कि प्रयागराज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहते हुए उन्होंने नियम के विरूद्ध जाकर अपनी पत्नी अवंतिका का सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन किया था। इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए से रिपोर्ट मांगा था। जिसके बाद डॉ. ब्रजेश मिश्र को क्लीन चिट मिल गई है।

वर्तमान समय में बलिया जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र पर अपनी पत्नी की नियुक्ति के अनुमोदन में पद का दुरुपयोग करने का आरोप गाजीपुर के शिव बचन पांडेय ने लगाया था। शिव बचन पांडेय गाजीपुर के गडार गांव के रहने वाले हैं। शिव बचन पांडेय का आरोप था कि डॉ. ब्रजेश मिश्र ने 5 अप्रैल, 2011 को अपनी पत्नी अवंतिका का ईश्वर नूरजहां बालिका जूनियर हाईस्कूल बहादुरगंज में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्ति का अनुमोदन किया था।

इस प्रकरण में प्रयागराज के बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए से रिपोर्ट तलब किया था। प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जांच के बाद कहा है कि 5 अप्रैल, 2011 को डॉ. ब्रजेश मिश्र द्वारा अवंतिका नाम का कोई अनुमोदन प्रदान नहीं किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जांच के बाद भेजे पत्र में यह भी कहा है कि 5 अप्रैल, 2011 को किसी प्रकार का अनुमोदन ही निर्गत नहीं हुआ है।

प्रयागराज के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच में गाजीपुर के शिव बचन पांडेय के आरोप को निराधार पाया है। इस तरह अब बलिया में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र को इस नियुक्ति प्रकरण में राहत मिल गई है।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago