Categories: बलिया

‘युवा हल्ला बोल’ नेशनल यूथ मूवमेंट संगठन के जिलाध्यक्ष बने निर्भय सिंह

बाँसडीह। तहसील के ग्राम सभा आदर निवासी निर्भय सिंह को ‘युवा हल्ला बोल’ नेशनल यूथ मूवमेंट संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निर्भय सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

युवाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए आवाज उठाने वाला ‘युवा हल्ला बोल’ नेशनल यूथ मूवमेंट संगठन अब युवाओं को भी अपने साथ जोड़ रहा है। इसी कड़ी में निर्भय सिंह को मौका दिया गया है। संगठन के संस्थापक अनुपम एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा द्वारा निर्भय सिंह को जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र देकर युवाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार के लिए संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाने हेतू निर्देशित किया।

बता दें कि निर्भय सिंह क्षेत्र के जाने माने शिक्षक हैं। उन्होंने संगठन द्वारा मिले नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा,स्वास्थ्य एव रोजगार के लिए हर सम्भव मदद करने के लिए करने के लिये इस संगठन का आभार प्रकट किया।निर्भय सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नैमुल अंसारी, अवनीश कौशिक, पप्पू यादव, दीपक शर्मा, संजीव वर्मा, भोल वर्मा, अभिनन्दन,  उपेंद्र, संजीत, राज सिंह इत्यादि लोगो ने बधाई दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago