Categories: बलिया

बलिया- रसड़ा के भानु प्रताप मिश्रा का कनिष्ठ अभियंता पद पर हुआ चयन

बलिया। यूपी में कनिष्ठ अभियंता पद पर भर्ती के लिए हुए एग्जाम में बलिया के भानु प्रताप मिश्रा ने बाजी मारी है। 196 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया था। एग्जाम के घोषित परिणाम में संगम नगर के सलोरी स्थित एक्सीलेंटविजन टेक्निकल एकेडमी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले भानु प्रताप मिश्रा ने सफलता हासिल की है। बता दें परीक्षा 21,24,25 अक्टूबर और 1 नवंबर को उत्तरप्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने आयोजित की थी।

बता दें भानु प्रताप मिश्रा रसड़ा तहसील के बड़ी बावली के निवासी है। जिनके पिता प्रशांत शरण मिश्रा का देहांत हो चुका है। भानु प्रताप ने राजकीय हाई स्कूल मसागा से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। अंबिकापुर छत्तीसगढ़ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोपा किया। एसएससी जेई 2020, आरआरबी जेई 2018 में प्री क्वालीफाई कर लिया लेकिन मुख्य परीक्षा में असफल रहे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अब कामयाबी हासिल की।

वहीं भानु प्रताप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजन मो. अरहम सिद्दीकी और हेमंत कुमार यादव के साथ ही अपने माता-पिता, चाचा पवन मिश्रा और मित्र नीलेश तिवारी, आदित्य पाण्डेय, अभिषेक सिंह, विकास सिंह आदि को दिया है। उनकी इस सफलता पर अब उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago