Categories: बलिया

बलिया: छात्र संघ चुनाव को लेकर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने DM को लिखी चिट्ठी

बलिया जिले में छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच छात्र संघ चुनाव को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। छात्र संघ चुनाव के लिए एक बार फिर आंदोलन शुरू हो गया है। छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर आने वाले 20 दिसंबर को विशाल धरना देने की चेतावनी भी दी है। बलिया के रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने जिलाधकारी को पत्र लिखकर कहा है कि “जनपद बलिया के छात्र-छात्राओं द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है कि जनपद बलिया के महाविद्यालयों में वर्तमान में छात्र संघ का चुनाव नहीं कराया जा रहा है।” उन्होंने आगे लिखा है कि “चूंकि छात्र संघ राजनीति की नर्सरी होती है इसलिए मैं चाहुंगा कि लोकतंत्र की मजबूती हेतु बलिया जनपद के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ का चुनाव कराए जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर छात्र संघ का चुनाव यथाशीघ्र कराने का कष्ट करें।”

बता दें कि गुरुवार यानी आज ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बलिया के बांसडीह रोड से समाजवादी पार्टी के विधायक रामगोविंद चौधरी ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की गई है। अब बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने भी जिलाधिकारी अदिति सिंह को इस बाबत चिट्ठी लिख दी है।

बलिया में छात्र संघ चुनाव का मामला अब नया रंग लेते नज़र आ रहा है। मुख्य धारा की राजनीति के धुरंधर और कभी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे नेता इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ चुके हैं। देखना होगा कि विपक्ष के दो बड़े नेताओं के पत्रों का जिलाधिकारी अदिति सिंह पर क्या असर पड़ता है।

गौरतलब है कि हाल ही में टीडी कॉलेज के पांच छात्र नेता छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। आमरण अनशन के चौथे दिन जिला प्रशासन ने ये आश्वासन दिया कि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि फिल्हाल जिलाधिकारी मौजूद नहीं है। उनके आते ही उनके हस्ताक्षर के साथ चुनाव की तारीख के अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन अब जिला प्रशासन अपनी बात से मुकर गया है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago