Categories: बलिया

छात्र संघ चुनाव पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बलिया DM को पत्र लिखकर क्या कहा?

बलिया जिले में छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन और छात्र नेताओं के बीच छात्र संघ चुनाव को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। छात्र संघ चुनाव के लिए एक बार फिर आंदोलन शुरू हो गया है। छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर आने वाले 20 दिसंबर को विशाल धरना देने की चेतावनी भी दी है। तो वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के विधायक रामगोविंद चौधरी ने इस मसले पर जिलाधिकारी अदिति सिंह को पत्र लिख दिया है।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बलिया के बांसडीह रोड विधासभा से विधायक है। उन्होंने बलिया की जिलाधिकारी को पत्र लिखकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है। रामगोविंद चौधरी ने लिखा है कि छात्र संघ राजनीति की नर्सरी होती है। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए छात्र संघ चुनाव को बेहद ज़रूरी बताया है। पत्र में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि बलिया में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।

रामगोविंद चौधरी का पत्र बलिया जिलाधिकारी के नाम

समाजवादी पार्टी के बलिया जिला के प्रवक्ता और श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज (टीडी कॉलेज) के पूर्व अध्यक्ष रहे सुशील पांडेय ‘कान्हजी’ ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि नेता प्रतिपक्ष स्वयं छात्र राजनीति से निकले हैं। इसलिए छात्र संघ के महत्व को उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। सुशील पांडेय ने कहा कि उनके द्वारा जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों के लिए संजीवनी का काम करेगा।

गौरतलब है कि हाल ही में टीडी कॉलेज के पांच छात्र नेता छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। आमरण अनशन के चौथे दिन जिला प्रशासन ने ये आश्वासन दिया कि जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि फिल्हाल जिलाधिकारी मौजूद नहीं है। उनके आते ही उनके हस्ताक्षर के साथ चुनाव की तारीख के अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन अब जिला प्रशासन अपनी बात से मुकर गया है।

छात्र नेता एक बार फिर आंदोलन करने का मन बना चुके हैं। टीडी कॉलेज में छात्रों ने गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। छात्र नेताओं ने आने वाले 20 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना देने की बात कही है। अब देखने वाली बात होगी कि 20 तारीख से पहले क्या जिला प्रशासन छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित करता है? या फिर आंदोलन अपनी जमीन पर उतरता है?

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago