Categories: बलिया

बलिया में कब और क्या करने आ रहे हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को जमीन पर उतारनी शुरू कर दी है। भाजपा चुनाव को लेकर लोगों के बीच अपने पक्ष में हवा बनाने की कवायद कर रही है। इसे लेकर पार्टी के बड़े नेता, अन्य राज्यों के भाजपाई मुख्यमंत्री व मंत्री उत्तर प्रदेश में डेरा डालने वाले हैं। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आने वाले 19 दिसंबर को बलिया आ रहे हैं।

19 दिसंबर को बलिया के श्री मुरली मनोहर स्नातकोत्तर कॉलेज (टीडी कॉलेज) के मैदान से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। 19 दिसंबर को दोपहर ग्यारह बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीडी कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे। यहीं से पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए जन विश्वास यात्रा का आरंभ होगा। जिसके तहत गोरखपुर क्षेत्र में रोड शो, रैली और जनसभाएं की जाएंगी।

2022 के शुरुआती महीनों में ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। भाजपा के लिए इस बार का चुनाव आसान नहीं होने वाला है। सरकार से लेकर भाजपा संगठन तक की पकड़ जमीन पर कमजोर होती देखी गई है। लखनऊ और दिल्ली में बैठी भाजपा आलाकमान इस बात से बखूबी परिचित है। यही वजह है कि जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकार है वहां के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मैदान में उतारे जाने की पूरी तैयारी है।

हाल ही में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण और उसके बाद भी भाजपाई मुख्यमंत्रियों को वहां ठहराया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय यात्रा में उमड़ रही भीड़ भाजपा की चिंता बढ़ाए हुए है। ओमप्रकाश राजभर के साथ सपा के गठबंधन के बाद पूर्वांचल में भाजपा के लिए राह मुश्किल दिखाई दे रही है।

इन सभी चुनावी समीकरणों को भाजपा जानती है। इसलिए अपने धुरंधरों को समय रहते मैदान में उतारा जा रहा है ताकि चुनाव के समय में मुश्किलें गंभीर ना हो जाएं। 19 दिसंबर को बलिया में शिवराज सिंह चौहन की सभा में लोगों की प्रतिक्रिया इस क्षेत्र में आने वाले समय में एजेंडा सेट कर सकती है।

Akash Kumar

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

9 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago