Categories: बलिया

बलिया – सरयू में तेजी से बढ़ता कटान, टगुनिया गांव तक पहुंचा, स्थाई व्यवस्था की मांग

बलिया में बाढ़ से कटान की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरयू नदी के तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, टगुनिया गांव के सामने तेजी से कटान हो रहा है। बाढ़ विभाग की ओर से बोरियों में ईंट की टुकड़ियां डाल और बांस बल्ली के सहारे कटान रोकने की कोशिश की जा रही है। लेकिन फिर भी कटान नहीं रुक रहा है। जो टगुनिया गांव के सामने टीएस बंधा के नजदीक आ गया है।

बता दें कटान के चलते तटवर्ती क्षेत्रों की कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। जिससे किसान चिंतित हैं। जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी और टगुनिया के प्रधान महेश यादव ने जिला प्रशासन और बाढ़ विभाग के अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कटान रोकने की तत्काल व्यवस्था की मांग की है।

वहीं बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने गत दिनों तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर कटान का हाल देखा और कटानरोधी काम शुरू कराया। इसके लिए बोरियों में ईट के टुकड़ों को भरकर और तटवर्ती क्षेत्रों में कटान से बचाव के लिए बांस बल्लियों के सहारे नदी की धारा को मोड़ने का कोशिश की। फिर भी कटान की रफ्तार बढ़ गई है। कटान किसानों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कटान रोकने के लिए स्थाई व्यवस्था करने की मांग की है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago