बलिया। उत्तरप्रदेश में लगातार कछुओं की तस्करी की खबरे सामने आ रही हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस से सुंदरी प्रजाति के 30 कछुओं को बरामद किया है, जो तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। हालांकि इस दौरान जीआरपी के हत्थे कोई तस्कर नहीं चढ़ा।
बरामद कछुओं की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। जीआरपी ने बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जीआरपी बलिया के उपनिरीक्षक श्यामजी यादव बलिया स्टेशन पर गश्त कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग गोरखपुर से कोलकत्ता जा रही पूर्वांचल एक्सप्रेस से कछुओं को लेकर जाने वाले है।
सूचना पर एसआई श्यामजी यादव आरक्षी शिव प्राताप गौड, धीरेंद्र सिंह, रामरक्षा के साथ ट्रेन के आने पर चिह्नित बोगी में घुस कर छानबीन करने लगे। इसी दौरान एक सीट के नीचे रखे बोरे में उन्हें सुंदरी प्रजाति के कछुए मिलें। जिसे जीआरपी की टीम ने बरामद कर लिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…