बलिया- शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

बलिया जिले में अपराध लगातार बढ़ते ही जा रह हैं। ताजा मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आरोपी युवक आशुतोष सिंह ने शादी का झांसा देकर अपने साथ घर ले गया।

दुष्कर्म करने के बाद देर रात अपने एक दोस्त के घर लेकर चला गया। यहां उसके साथ दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर परिवार को आपबीती बताई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। एसओ सुनील कुमार लांबा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।


Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago