बलिया: पूर्व जिपं सदस्य की हत्या के आरोपी पुलिस की पहुच से दुर, गुस्साए परिजनों का हंगामा

बलिया में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस के स्लो एक्शन से अपराधियों के हौसले बुलंद है और जनता खौफ में जी रही है। ऐसे में पुलिस की निष्क्रियता पर कभी कभी जनता का गुस्सा फूट पड़ता है। ताजा मामला पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की हत्या से जुड़ा है। जहां घटना 45 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। इससे नाराज होकर दो दर्जनों लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

स्थानी थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को हुए इस गोलीकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरिया तिनमोहानी एनएच 31 पर माता तेतरी देवी सहित 50 की संख्या में महिला पुरुष बैठ गए। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बैरिया क्षेत्र के ही हरि सिंह पर हत्या का साजिश रचते हुए हत्या कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरीश सिंह की अपराधिक छवि के माफिया किस के सफेदपोश अपराधी हैं। इनका पूर्वांचल एवं बिहार के ख्यात सूत्रों से संपर्क है। काफी समय व्यतीत होने के उपरांत आज तक गिरफ्तार नहीं हुआ।

परिजन ने बताया हरीश सिंह से मेरे परिवार के सदस्यों को जान माल का खतरा बना हुआ है हरि सिंह फरार हैं जो साक्ष्य को भी प्रभावित करेंगे मौके पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी परिजनों को समझा-बुझाकर के 15 दिन का मोहलत लिए हैं। इसके बाद वहां से धरना समाप्त हुआ।

वही बबलू सिंह का कहना है कि यदि अपराधी हरि सिंह,राज नारायण तिवारी एवं 25000 का इनामी बदमाश 15 दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं हो रहा है तो इसी स्थल पर हम लोग आत्मदाह करने के लिए विवश होकर आत्मदाह करेंगे। वहीं इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता भी कई सवालों को जन्म दे रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

11 hours ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago