बलिया में शिक्षकों की अनियमितता व लापरवाही पर बीएसए शिवनारायण सिंह सख्त रुख अपनाए हुए हैं। वह लगातार लापरवाहियों पर कार्यवाही कर रहे हैं। इसी बीच जनपद व ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 355 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों पर बीएसए की गाज गिरी है। बीएसए ने सभी का अनुपस्थित तिथि का वेतन रोक दिया है।
दरअसल शासन ने जिला व ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स बनाकर प्रेरणा एप के माध्यम से प्रत्येक माह प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों का निरीक्षण करने का आदेश दिया है। निरीक्षण की कार्रवाई एप के माध्यम से ऑनलाइन होती है। टास्क फोर्स के प्रत्येक अधिकारी के लिए 5 से लेकर 40 स्कूलों के निरीक्षण का मासिक लक्ष्य है।
इसी क्रम में पिछले माह के निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों पर 355 शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि अनुपस्थित मिले थे। बीएसए ने सभी का अनुपस्थिति तिथि का वेतन मानदेय कटौती करते हुए आदेश दिया है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अन्यथा अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…