Categories: featured

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता ने तोड़ा दम, सांसद पर लगा है आरोप

बलिया से बड़ी ख़बर है। जहां सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता की मौत हो गई है। कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवती ने अपने गवाह दोस्त के साथ आत्मदाह कर लिया था। घटना के 9 दिन के अंदर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना का आरोपी बीएसपी सांसद अतुल राय है। जो फिलहाल जेल में बंद है।

16 अगस्त के दिन युवती ने गवाह युवक के साथ आत्मदाह किया था। 21 अगस्त को युवक ने दम तोड़ दिया और आज युवती जिंदगी की जंग हार गई। युवक व युवती ने आत्मदाह के प्रयास से ठीक पहले दोनों ने फेसबुक लाइव भी किया था और इसी लाइव के दौरान दोनों ने खुद को आग लगा ली। इस लाइव के दौरान दोनों ने यूपी में बीएसपी के एक लोकसभा सांसद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि किस तरह वरिष्ट पुलिस अधिकारियों ने भी उनकी मदद नहीं की। उन्होंने कई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था। जिसमें कुछ आईपीएस अधिकारी और कुछ यूपी पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी हैं।

दोनों ने आरोप लगाया था कि सांसद के रसूख के चलते पुलिस अधिकारियों ने दोनों को झूठे मामले में फंसा दिया था। युवती ने सासंद के खिलाफ 2019 में रेप का मामला दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने युवक-युवती को ही आरोपी बना दिया। जिसके बाद युवती न्याय के लिए भटकती रही, लड़ाई लड़ती रही लेकिन आखिर में दोनों इस कदर परेशान हुए कि उसने मौत को गले लगा लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago