बलिया के रामलीला मैदान की हा’लत देखकर आज भग’वान भी बहुत दु’खी होंगे!

बलिया– इस वक़्त हर तरफ त्योहार को लेकर रौनक दिखाई दे रही है और नवरात्रि के लम्बे पर्व को लेकर तैयारियां भी काफी जोर शोर से की जाती हैं, लेकिन बलिया में प्रशासन और नगर पालिका को कोई फर्क नहीं पड़ता है. यह यहाँ रामलीला मैदान है. यूँ तो नवरात्रि के मौके पर यहाँ पर भीड़ लगी होनी चाहिए थी और पूरा मैदान ही गुलज़ार होना चाहिए थे लेकिन फोटो में आप यहाँ का सन्नाटा देख सकते हैं. आखिर लोग यहाँ आकर करेंगे ही क्या?


न बैठने की जगह है और न ही ठीक से खड़े होने की. किसी तरह लोग बैठे हुए हैं पानी के बीच ताकि मंचन करने वालों का हौसला न टूटे. आपको बता दे कि किसी भी शहर का रामलीला मैदान शायद ही इस हालत में होगा. यूँ तो पहले देखा जाता था कि तमाम विधायक और मंत्री के आने से पहले यहाँ की साफ़ सफाई की जाती थी लेकिन इस बार तो कोई इस तरह आँख उठाकर भी नहीं देख रहा है. साफ़ सफाई तो दूर की बात है.

खैर, बलिया के लोगों ने जिन्हें जिताकार अपना नेता चुना और बना दिया विधायक और सासंद, आज उनमे ने न तो कोई जनता की खैर खबर ले रहा है और न ही अपने शहर बलिया की. एक तरह से यहाँ के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. बा’ढ़ से त्रस्त इलाके का जायजा लेने सीएम योगी तक आ गए लेकिन इलाके के विधायक और सांसद से इस मुश्किल वक़्त में बलिया के लोगोंका हाल जानना ज़रूरी नहीं समझा. इसे लेकर लोगों में काफी नाराज़गी भी है.


फिलहाल बलिया के तमाम इलाकों में पानी भरा हुआ है. ऐसे में अगर मौसम का मिजाज़ फिर से बदलता है तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है. प्रशासन से तो लोगों को अब कुछ ख़ास उम्मीद है भी नहीं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago