बलिया के लोगों पर लगातर आ रही आ’फत रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ बा’ढ़ की वजह से कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. इस बीच अब एक बांध के बाद एक एप्रोच मार्ग भी बा’ढ़ की भेंट चढ़ गया है. दरअसल खबर है कि जनेश्वर मिश्रा सेतु से बाकी के गांवो को जोड़ने वाला एप्रोच मार्ग बह गया है. आपको बता दें कि दुबहर के श्रीरामपुर घाट पर जनेश्वर मिश्रा सेतु के निर्माण मंै चार साल लगे थे. 2015 से इसका निर्माण चल रहा था और 2019 में यह बनकर तैयार हुआ था.
इसके बाद करीब डेढ़ साल से एप्रोच मार्ग का निर्माण काम चल रहा था. इसके ज़रिये गंगा के इस पार से उस पार जाया जाता था. इस तरह गाँव आपस में जुड़े हुए थे लेकिन अब यह एप्रोच मार्ग बह गया. जनेश्वर मिश्रा सेतु की उत्तर की दिशा में 25 फीट ऊंचा एप्रोच बाँध बनाया जा रहा था. आपको बता दें कि इसका काम ठीक चल रहा था और यह मार्ग करीब 15 फिट तक बन भी चुका था. इसकी वजह से लोग गंगा के उस पार चले जाते थे और सम्पर्क बना हुआ था लेकिन अब यह टूट चुका है.
दरअसल भारी बारिश और बा’ढ़ की वजह से यह बह गया. अब पुल और एप्रोच मार्ग का संपर्क आपस में टू’ट चुका है. पीडब्ल्यूडी के अधि’कारियों का कहना है कि गंगा नदी का बहाव उत्तर की तरफ था जिसकी वजह से एप्रोच मार्ग पर बहुत भार पड़ रहा था और इसकी वजह से ही बाँध टूट गया. बताया जा रहा है कि इस मार्ग के टूटने से करीब पचास लाख का नुकसान हुआ है. बीते करीब डेढ़ साल से इसका निर्माण किया जा रहा था. लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया. सोचने वाली बात यह है कि बांध बनाते वक़्त क्या नदी के बहाव को लेकर विचार नहीं किया गया था?
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…