जिन पर है विकास की ज़िम्मेदारी, सीएम के उस क़रीबी मंत्री का जिला ख़ुद पानी में डूबा है!

बलिया में बा’ढ़ ने जिस तरह की स्थिति पैदा कर दी है उसकी वजह से आम जनता के साथ साथ ख़ास लोगों को भी तमाम तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह जो तस्वीर सामने उसको लेकर दावा किया जा रहा है की उसमे नगर विधायक और यूपी सरकार के राज्यमंत्री आनन्दस्वरूप शुक्ल का घर भी दिखाई दे रहा है और उनके घर जाने के रास्ता का क्या हाल है, यह भी आप देख ही लीजिये. बड़ी बात यह है कि अभी तो सड़क पर पानी भरा हुआ है तो कहा जा सकता है कि पूरे शहर में जगह जगह ऐसी स्थिति है लेकिन यहाँ की सड़कें में कुछ ख़ास ठीक नहीं है.

सड़क में गड्ढा है या फिर गड्ढे में सड़क जैसी बात सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं और अपने मंत्री आनन्दस्वरूप शुक्ल को घेर रहे हैं. उनसे सवाल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सीएम योगी के साथ वाली उनकी तस्वीर भी खूब शेय’र की जा रही है. लोग तंज करते हुए कह रहे हैं कि सीएम के करीबी होने के बावजूद भी आनन्दस्वरूप शुक्ल अपने घर का रास्ता तक नहीं ठीक करा पा रहे हैं तो उनसे अब और उम्मीद ही क्या की जा सकती है. बहरहाल, फ़िलहाल बा’ढ़ और बा’रिश से बदहाल हुए बलिया के लोगों में प्रशासन को लेकर काफी नाराज़गी है.


लोगों का कहना है कि नगर पालिका के काम का इसक बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आज शहर के तमाम बड़े बड़े सरकार ऑफिस के कैम्पस में पानी भरा हुआ है. पुलिस लाइन में तो पुलिस वालों के घर तक में पानी घुस आया है लेकिन लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है. वहीँ दूसरी तरफ जहाँ बा’ढ़ आई है, वहां पर प्रशासन ने जो इंतज़ाम किये हैं वह पूरी तरह से नाकाफी हैं. फिलहाल लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago