बलिया: माला पहनाने आए ने’ताओं ने बापू की प्रतिमा की बद’हाली को किया नजरअंदाज, फ़ोटो खिंचाई और चलते बने

बलिया: कल 2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों-कॉलेजों से लेकर सरकारी दफ्तरों और पार्टी कार्यालयों तक में इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन कर महात्मा गांधी के प्रभा’वशाली वि’चारों पर चर्चा की गई। लेकिन इसी मौके पर बलिया से कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं, जिसने राष्ट्रपिता के प्रति उदासीनता को साफ़ दर्शाया। मामला बाँसडीह कस्बे के सब्जी मंडी इलाके का है। जहां गांधी जयंती के मौके पर भी यहां स्थित बापू की प्र’तिमा ख’स्ताहाल दिखी।

दरअसल, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर और जगहों की तरह यहां भी इलाके के जनप्रतिनिधी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। औपचारिकताओं को पूरा करते हुए इन जनप्रतिनिधियों ने यहां बापू की प्रतिमा को माला पहनाई और प्रतिमा के साथ फोटोशूट कराकर रवाना हो गए। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इन नेताओं में से किसी को भी बापू की प्रतिमा की खस्ता हालत नहीं दिखी। ख़ुद को गांधी का अनुयायी कहने वाले इन नेताओं को नहीं दिखा कि जिस प्रतिमा पर उन्होंने माला पहनाई है, वह टूटी-फूटी हालत में हैं।

प्रतिमा का चबूतरा कई जगहं से टूटा हुआ है। चबूतरे का रंग भी गायब हो चुका है और उसपर कई धब्बों के निशान हैं। गांधी की प्रतिमा इस तरह प्रतीत हो रही है, मानो आधुनिकता के इस नए दौर में 150 साल पुराने गांधी की ज़रूरत अब महज़ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए ही रह गई है। बलिया में विधायक से लेकर सांसद तक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के हैं। वह भारतीय जनता पार्टी जिसने गांधी जयंती के मौके पर देशभर में चार माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

लेकिन सवाल ये है कि जो भाजपा गांधी के नाम पर चार महीने तक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती है क्या उसके नेता गांधी की प्रतिमा के जीर्णोद्धार के लिए चंद पैसे नहीं खर्च कर सकते? क्या ये शासन-प्रशासन की ज़िम्मेदारी नहीं कि वो राष्ट्रपिता की प्रतिमा को ठीक कराने के लिए ज़रूरी कदम उठाए?

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago