बलिया डेस्क : पिछले साल की तारह इस साल भी आज और कल यानी 13-14 सितम्बर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार टैब दिया जाएगा।
साथ ही साथ हर जिले में सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जायेंगे और सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेगा। ओम प्रकाश पांडेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने कहा छात्रों से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जायेंगे जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा।
इस प्रतियोगिता के जरिये भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल- कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रांतियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनेरगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, राजीव गाँधी जी द्वारा किये गए विकास कार्यों, भारत में विज्ञान और तकनीकी का विकास, भारत में कला व साहित्य का विकास आदि मुद्दों पर छात्र- छात्राओं के ज्ञान की परख कर उनसे इन विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।
परीक्षा में 16 से 22 वर्ष के बीच के उत्तर प्रदेश के युवा भाग ले सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने के लिए उन्हें संबंधित वेबसाइट पर रजिस्टर करना है। परीक्षा ऑनलाइन होगी और परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करने वालों को मेसेज के द्वारा एक लिंक भेजा जाएगा, जिस लिंक पर विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थी www.YUVAJOSH.IN पर लाग इन करके भी परीक्षा दे सकते हैं।
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…