सीएम योगी की वीडियो कांफ्रेंसिंग, बलिया के सभी सांसद और विधायकों ने रखी बातें और की ये मांग!

बलिया डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोना के रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी ली। लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर व सकलदीप राजभर के अलावा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, बेल्थरा विधायक धनंजय कन्नौजिया, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह भी जुड़े थे। इस सभी जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में फ़ीडबैक लिया। पढ़िए किसने क्या कहा ।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग  के जरिये कहा कि जल संरक्षण पर विशेष काम करने की जरूरत है। सुरहा ताल एक बड़ा एरिया है और उसका जल प्रवाह बना रहे इस पर भी काम होना चाहिए। ऑर्गेनिक खेती की तमाम सम्भावनाएं हैं। आपके नेतृत्व में प्राकृतिक खेती इतनी हो सकती है कि प्रदेश उसका केंद्र बन सकता है। बाढ़ विभाग के कार्यों को जांच कराए जाने के साथ जेपीनगर जाने वाली जर्जर सड़क का भी निर्माण करा देने की भी बात कही। वहीं, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा  ने घर-घर नल योजना के बारे में उपयोगी सुझाव दिए।

राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि बलिया में बिजली की समस्या है। रसड़ा में 400 केवीए का सबस्टेशन बन रहा है। इस कार्य मे तेजी आए। राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने मनियर में बने अस्पताल भवन को चालू करने की मांग की। वहीं, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि रसड़ा में मुख्य मार्ग पर 80 एकड़ भूमि उपलब्ध है। उसका सदुपयोग किया जा सकता है। चीनी मिल भी चालू हो जाती तो जिले के गन्ना किसानों की दिक्कत काफी कम हो जाती। घाघरा नदी पर भागलपुर पुल के जरिए आने वाले रास्ते को स्टेट हाई वे घोषित करने की मांग को।

खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अवगत कराया कि हर वर्ष पुलिस लाइन व स्टेडियम में जलजमाव से स्थिति खराब हो जाती है। गडहांचल में अगलगी की होने वाली घटनाओं के दृष्टिगत उधर फायर स्टेशन बनवाने की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए निर्देशित करने की बात कही। निर्भया के नाम पर डिग्री कालेज बनवाने की मांग की, ताकि उधर की बालिकाओं को दूर जाने से निजात मिल सके।

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने एसटीपी निर्माण का समाधान कराने के साथ मेडिकल कालेज की एक बार फिर मांग की। चन्द्रशेखर यूनिवर्सिटी में जलजमाव की समस्या से अवगत कराया। मंत्री शुक्ल ने यह कहा कि नगर क्षेत्र की कुछ सड़कों का प्रस्ताव दे दिया है, जिसको स्वीकृत कराने को कहा, ताकि खराब सड़क की समस्या खत्म हो जाए। शहर के बीच गडहा मुहल्ला की लोहिया मार्केट के आवंटन कराने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को शीघ्र इसे देखकर चालू कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गंगा नदी के श्रीरामपुर घाट पर बन रही पुल का निर्माण बिहार साइड में अप्रोच मार्ग बने, इसके लिए प्रयास हो।

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जी से कहा कि शिवपुर में गंगा पर स्वीकृत वीर कुंवर सिंह सेतु के लिए पर धन अवमुक्त करवा दें। वरासत व पैमाइस कार्य में पारदर्शी व्यवस्था कराने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निर्देश दिए कि वरासत व पैमाइस की समयसीमा तय हो। उसमें नहीं हो तो लेखपाल की जवाबदेही तय हो और कार्रवाई भी हो। सोनबरसा सीएचसी पर सामान्य इंजेक्शन भी नहीं होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री जी ने सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल को सख्त निर्देश दिए। बाढ़ का प्रभाव कम करने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया।सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने कहा कि पूर में स्पोर्ट्स कालेज की बाउंड्री बन चुकी है, लेकिन इसमें और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने खरीद-दरौली पुल के संपर्क मार्ग के लिए किसानों को भुगतान करने में लापरवाही की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को इस मामले का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago