बलियाः रेल यात्री कृपया ध्यान दें, सितंबर से अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

रेलयात्रियों के लिए अहम खबर है। छपरा- वाराणसी रूट पर दोहरीकरण का काम होने से सितंबर से अक्टूबर माह तक कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसको लेकर रेलवे ने सूचना जारी की है।

जानकारी के मुताबिक गौतम स्थान से छपरा तक दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसको लेकर सितंबर से अक्टूबर माह में करीब आधा दर्जन से ऊपर एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होगी। 15053 लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक और 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। वहीं 14523 – 14524 बरौनी- अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस अप डाउन, 15231-15232 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस अप-डाउन नौ सितम्बर से 14 अक्टूबर 01025-01026 दादर सेंट्रल- बलिया दादर एक्सप्रेस अप-डाउन 20 से 13 अक्टूबर, 07651-07652 छपरा-जालना एक्सप्रेस अप- डाउन 22 से 25 अक्टूबर तक  निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 09525- 09526 नाहरलगुन ओखा स्पेशल एक्सप्रेस अप डाउन 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि गौतम स्थान से छपरा के बीच दोहरीकरण कार्य को लेकर ये ट्रेनें करीब एक माह तक निरस्त होने की संभावना है। अभी उच्चाधिकारियों द्वारा पत्र नहीं मिला है। उनके द्वारा मिले निर्देश पर यात्रियों को उक्त तिथि में सूची में शामिल ट्रेनों में टिकट आरक्षित न कराने की अपील की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago