बलिया के बेल्थरारोड में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान होकर ये कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव एसएचओ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना चन्दाडीह गांव की है। यहां रहने वाला नागेंद्र वर्मा पुत्र तारकेश्वर वर्मा आर्थिक तंगी के चलते अवसाद ग्रस्त रहता था। रविवार सुबह गांव से 1 किलोमीटर दूर कोईली मोहन ताल के पास नीम के पेड़ पर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। लोगों ने देखा कि युवक गले में नायलॉन की रस्सी से फांसी का फंदा लगाया हुआ है। मृतक की पहचान नागेंद्र वर्मा के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उभांव पुलिस को दे दी।
सूचना मिलते ही उभांव एसएचओ राजीव कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और मृतक का शव नीम के पेड़ से नीचे उतरवाया। इस दौरान युवक की जेब में टॉर्च और सुसाइड नोट मिला। एसएचओ के मुताबिक सुसाइड नोट पर लिखा था कि हम खतरनाक बीमारी एमडी आर टीबी रोग से ग्रसित हूँ। जिसके इलाज से परेशान होने से मैं स्वयं आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी से कोई लेना देना नही है।
पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम है। मृतक का एक लड़का व एक लड़की है। उसकी पत्नी भी अक्सर बीमार रहती है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…