बलिया में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडर के दुरूपयोग को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच रसड़ा में कोटवारी मोड़ पर बेबी स्वीट्स हाउस पर भी कार्रवाई की गई। जहां से 19 घरेलू गैस सिलेंडर और 3 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद हुए।
दरअसल जिला पूर्ति अधिकारी जे. डी. यादव के नेतृत्व में अशोक कुमार पूर्ति लिपिक रसड़ा, गुफरान राईन पूर्ति निरीक्षक चिलकहर और अमित कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय के साथ छापा मारा। छापे के दौरान फर्म के मैनेजर ज्ञान पाण्डेय दुकान पर उपस्थित मिले। और उनकी उपस्थिति में 19 घरेलू गैस सिलेंडर और 3 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद हुए।
छापेमारी के दौरान बरामद गैस सिलेंडर का प्रयोग उनके कारखाने में दूध, खोवा आदि बनाने में प्रयोग करते हुए पाया गया। ऐसे में फर्म के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…