Categories: बलिया

बलिया: अनोखे अंदाज में नामांकन दाखिल करने पहुंचे राधेश्याम यादव

पिछले लम्बे समय से राधेश्याम यादव एक समान शिक्षा की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के साथ वो आज अनोखे अंदाज में नामांकन करने पहुंचे। वो जैसे ही नामांकन केन्द्र पहुंचे, उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

बता दें कि राधे श्याम बलिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने पहुंचे थे। इस दौरान वे अपने हाथों में जंजीर और कटोरा लेकर आए थे, इसके साथ ही उनके बदन पर प्रतीकात्मक कफन दिखा। इस दौरान एक समान शिक्षा की मांग को लेकर राधेश्याम ने राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश में एक समान शिक्षा होनी चाहिए।

हालांकि नामांकन केंद्र के मुख्य गेट पर ही पुलिस कर्मियों ने जंजीर और कटोरा हटवा दिया। केवल प्रतीकात्मक कफन पहन कर नामांकन केंद्र पहुंचे, लेकिन नामांकन का समय खत्म होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14 मई को बुलाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago