Categories: बलिया

बलिया और सलेमपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी, कई प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

बलिया लोकसभा सीट और सलेमपुर लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आज नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।

2 दिनों के सार्वजनिक अवकाश के बाद आज 7वें दिन कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया और दाखिल किया। इस दौरान बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 02 और सलेमपुर के 01 निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिया। बलिया लोकसभा क्षेत्र से 06 और सलेमपुर से 02 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

बता दें कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से डॉक्टर अवधेश कुमार चौधरी, राष्ट्रीय उदय पार्टी से राजकुमार राजभर, राष्ट्रीय जननायक पार्टी से कैप्टन वैभव सिंह, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रविकांत सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा और अशोक कुमार गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए अमरेश एवं सद्दाम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रभारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रवि कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जानकारी के मुताबिक नामांकन सुरक्षित तरीके से हो सके, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं, जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 हैं। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

9 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago