Categories: बलिया

बलिया के जमुनाराम स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, 10वीं-12वीं में हासिल किए अव्वल अंक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में 87.98% और 10वीं में 93.60% विद्यार्थी पास हुए। CBSE बोर्ड परीक्षा में बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में अव्वल अंक हासिल करते हुए प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।

बता दें कि जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परिणाम में 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है। 10वीं की रियांजलि सिंह 95% प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 12वीं के हर्षित मिश्रा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। हर्षित मिश्रा ने अंग्रेजी में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, ये हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं पर श्वेता सिंह द्वारा रसायन विज्ञान में 97% अंक प्राप्त कर अपने मेधा को साबित किया।

12वीं के मैथ ग्रुप के शुभम तिवारी, श्वेता सिंह एवं शाकिब अहमद ने 85% से अधिक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं बायो ग्रुप की निशा एवं और कृति ने क्रमशः 86 एवं 82% अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा दसवीं की अंशिका सिंह और साक्षी गुप्ता ने क्रमशः 92 और 90% अंक पाकर विद्यालय के गौरव में एक और सितारा बुलंद किया। वहीं आकांक्षा गुप्ता ने 91.4%राहुल पांडे 91.2%एवं सृष्टि पांडे ने 91% अंक प्राप्त किया। वाणिज्य ग्रुप की निधि यादव ने 87.6% अंक पाकर अपने ग्रुप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषारनंद और प्रधानाचार्य अबरी बघेल ने बच्चों को बधाई दी और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago