Categories: बलिया

बलिया के सनबीम स्कूल के छात्र उत्पल ने 98% अंक लाकर जिले में किया टॉप

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इन परिणामों में बलिया के युवाओं ने परचम लहराया है। जिले के सनबीम स्कूल अगरसंडा के छात्र उत्पल राय ने 98% अंक हासिल कर 12वीं की परीक्षा में जनपद में प्रथम प्राप्त किया है। उत्पल राय के इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। उत्पल भी अपनी सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे 98% अंक पाकर अपार खुशी हो रही है। उत्पल आगे चलकर UPSC की तैयारी करना चाहते हैं।

उन्होंने अपने पढ़ाई की दिनचर्या बताते हुए कहा कि घर पर स्कूल से वापसी के बाद चार से पांच घंटे की पढ़ाई प्रतिदिन करता था। इसके लिए कोई टाइम निर्धारित नहीं किया था। स्कूल से आने के बाद कुछ आराम करता था, तत्पश्चात पढ़ाई में व्यस्त हो जाता था। दुसरे छात्रों को सफ़लता के मंत्र देते हुए कहा कि छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करनी चाहिए। निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

उत्पल के अलावा सनबीम स्कूल छात्र ऋषिकांत ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा और सार्वकृतिका सिंह ने 96.6% अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के निदेशक डॉ. अरुण सिंह गामा और प्रिंसिपल डॉ. अर्पिता सिंह ने विद्यालय के सफल बच्चों को बधाई दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago