बलिया में अपनी मांगों को लेकर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सुपरवाईजर्स एशोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां आजमगढ़ मण्डल की सभी मुख्य सेविकाओं ने प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला के निर्देश पर 26 और 27 जुलाई को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।
आजमगढ़ मंडल की संरक्षक सुशीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्दू यादव और नवागत मुख्य सेविका इभा भारती, प्रदेश उप संगठन मंत्री वसन्ती मिश्रा के सहयोग से बलिया जिले की मुख्य सेविकाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसको लेकर 28 जुलाई को जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया जायेगा।
आपको बता दें कि शासन की पॉलिसी के खिलाफ़ स्थानांतरण निरस्त करवाना, एसीपी एवं पदोन्नति आदि मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है ।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…