Categories: बलिया

बलिया DM ने कटान पीड़ितों के लिए आवंटित भूमि का किया निरीक्षण, SDM को दिए जरूरी निर्देश

बलिया। बारिश का दौर शुरू होने से अब बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने गुरुवार को गायघाट, गंगापुर, रुद्रपुर और पंचरुखिया में बाढ़ से विस्थापित 66 कटान पीड़ितों के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। और स्परों के मरम्मत कार्य को भी देखा।

इस दौरान उन्होंने एसडीएम अखिलेश यादव से ज़रूरी जानकारी ली साथ ही निर्देश दिया कि काम में तेज़ी लाई जाए। बाढ़ खंड के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहें। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी प्रशासनिक व बाढ़ खंड के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। ठोकरों की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण कर हर गाँव की स्थिति के बारे में जानकारी लें। बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत हर प्रकार की सहयोग सुविधा के प्रति पहले से ही तैयारी पूरी होनी चाहिए। ज़िलाधिकारी ने गायघाट में भी रुककर नदी का जलस्तर मापने वाले गेज की स्थिति का जायज़ा लिया। वहाँ तैनात कर्मचारी से जलस्तर आदि के बारे में जानकारी ली।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago