Categories: बलिया

बलियाः फर्जी तरीके से जमीन बेचने के आरोप में 8 लोगों पर केस दर्ज

बैरिया थाना के इब्राहिमाबाद निवासी सत्यप्रकाश सिंह ने पूर्वजों की भूमि को फर्जी तरीके से विक्रय करने का आरोप लगाते हुए 10 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक सत्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि कोटवा परगना मेरे व परिवार के अन्य लोगो के नाम से भूमि है। जिस पर कटरा मकान व सहन है। पूर्वजों के जमाना से कब्जा दखल है। उपरोक्त भूमि को 16 जून 2023 को कूटरचित एवं तथ्यो को छिपाकर विक्रेतागण दामोदर सिंह, श्रीकान्त सिंह, मनोज सिंह, बीना देवी व सूर्यप्रकाश सिंह निवासी जमालपुर द्वारा क्रेता सबूज देवी निवासी गोन्हिया छपरा को फर्जी तरीके से विक्रय कर दिया।

फरियादी का आरोप है कि लेखक अशोक उपाध्याय तहसील बैरिया व सब रजिस्टार बैवश्वत चौबे मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उक्त रजिस्ट्री करवाया है। इसकी शिकायत मैंने पुलिस थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मैंने कोर्ट में आवेदन दिया है।

इसके बाद बैरिया पुलिस ने दामोदर सिंह, श्रीकांत सिंह, मनोज सिंह, बीना देवी, सूर्य प्रकाश सिंह निवासी जमालपुर, सबुज देवी, योगेन्द्र सिंह व रितेश सिंह निवासी गोन्हिया छपरा के खिलाफ सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर सम्बंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago