बलिया। फेफना-नरही रोड स्थित चितबड़ागांव पुल के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
दरअसल चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर निवासी अमित कुमार (32) वर्ष पुत्र अशोक राम बुधवार की रात करीब 9.15 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। वह फेफना-नरही रोड स्थित चितबड़ागांव पुल के पास पहुंचे थे, तभी माल वाहक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। उधर घटना के बाद मृतक के घर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…