Categories: बलिया

बलिया- ‘समाधान दिवस’ पर समस्या, 475 मामलों में मात्र 35 का निपटारा, 440 निराश लौटे

बलिया में समस्याओं का समाधान ना होने से फरियादियों को लगातार निराशा ही हाथ लग रही है। जहां फरियादी इस उम्मीद से आते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। और इस बार भी जनपद में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मामलों का निस्तारण नहीं हुआ। ऐसे में करीब 440 फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। 475 मामलों में मात्र 35 की हा निपटारा हो सका।

बता दें रसड़ा तहसील में नगरा के चकरा गांव की आरती देवी पत्नी पारस भूमि आवंटन संबंधी दूसरी बार प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थी। इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी। रसड़ा के महावीर अखाड़ा के गणेश को शासन से आवास मिलने के बाद भी निर्माण में विपक्षी बाधा बन रहे हैं। यह भी दोबारा प्रार्थना पत्र दिये लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं नगरा के सुल्तानपुर गांव के विजेंद्र गोंड के मकान के रास्ते को विपक्षी अवैध रूप से रोक रहे हैं। इनकी समस्या का भी निबटारा नहीं हो सका। यह मात्र बानगी है ऐसे सैकड़ों फरियादी हैं जो निराश हैं।

संपूर्ण समाधान दिवस पर आए मामले
रसड़ा में 102 मामले आए 18 का समाधान हुआ
बैरिया में 19मामले आए, रिपोर्ट नहीं आई
बेल्थरारोड में 111 मामले आए सिर्फ 2 का समाधान
बांसडीह में 243 मामले आए 15 का समाधान

वहीं बांसडीह तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारी पूरी तत्परता से मामलों को सुलझाने की कोशिश करें। यहां कुल 243 शिकायती पत्र आए। और मात्र 15 का ही मौके पर निस्तारण हो सका मौके पर SP राजकरन नय्यर, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव व एसडीएम दीपशिखा सिंह मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago