बलिया में मंत्री दयाशंकर ने गंगा को स्वच्छ करने के साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने इतिहास को संजोने के साथ ही बलिया के वीरों के मान-सम्मान की बात की। सुरहाताल को विकसित करने से बलिया में कई समस्याओं का समाधान होने की चर्चा की। इतना ही नहीं सुरहाताल को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास करने की बात कही। दयाशंकर ने बलिया के वीरों के गांवों को विकासित करके पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में बात की।
सुरहाताल बनेगा पर्यटन क्षेत्र !– आजादी का इतिहास बलिया के बिना नहीं लिखा जा सकता। उन्होंने यहां के महापुरुषों के योगदान की चर्चा की और कहा कि उनके गांव और क्षेत्रों को भी विकसित किया जाए जिससे कि वह पर्यटन क्षेत्र बन सकें और लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। बलिया के धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाए जिससे कि पर्यटन को बढ़ावा मिले। सुरहाताल को विकसित करके इसको ईको-टूरिज्म बनाया जाए जिससे ना केवल जलभराव की समस्या समाप्त हो बल्कि लोगों को एक पर्यटन स्थल भी मिल सकेगा। सुरहाताल पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही संपन्न है।
ऐसे साफ होगी गंगा- मंत्री दयाशंकर ने कटहल नाले को ठीक कराने के लिए निर्देश भी दिए। कहा कि गंगा नदी में जो भी नाले का पानी जाता है उसे फिल्टर करके भेजा जाए। जिससे कि गंगा प्रदूषित ना हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंत्री को बताया कि जनपद में एसटीपी 2006 से बना है लेकिन रखरखाव न होने से प्रदूषित पानी गंगा में जाता है अगर उसे ठीक करा दिया जाए तो गंगा में प्रदूषित पानी नहीं मिलेगा।
सुरहाताल से बुझेगी बलिया की प्लास- जिलाधिकारी ने बलिया के पीने की पानी की समस्या की ओर मंत्री दयाशंकर का ध्यान आकर्षित कर कहा कि यहां के पानी में आर्सेनिक की अधिकता होने के कारण वह पीने के योग्य नहीं है। यदि सुरहाताल के पानी को शुद्ध करके लोगों तक पहुंचाया जाए तो इससे ना केवल सुरहाताल का जलस्तर कम होगा बल्कि लोगों को शुद्ध पानी भी मिलेगा। इस पर मंत्री ने सहमति जताई और जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से इस संबंध में बजट दिलाएंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…