Categories: बलिया

बलिया: बार-बार जल जाता है ट्रांसफार्मर? समस्या से निजात दिलाने बिजली विभाग ने बनाया ये प्लान

बलियाः अगर आपके इलाके में बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या आती है, तो आपको जल्द ही इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। क्योंकि बलिया का बिजली विभाग ऐसे इलाकों को चिन्हित करेगा और वहां निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रयास करेगा।

बिजली विभाग ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करेगा जहां बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या आती है। इन क्षेत्रों के कनेक्शनों की लोड को परखा जाएगा साथ ही ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि विद्युत आपूर्ति में कोई परेशानी न आए।

साथ ही विद्युत विभाग पता लगाने की कोशिश करेगा कि किस कारण से ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे थे। अगर ओवरलोड से जल रहे हैं तो संबंधित गांव और मोहल्ला के कनेक्शनों की जांच कर लोड की जानकारी ली जाएगी। विभाग इन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाएगा और बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वालों पर भी शिकंजा सकेगा। इसके अलावा, अगर कनेक्शन के सापेक्ष ओवरलोड होगा तो इन इलाकों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि को लेकर कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में कई ऐसे इलाके रहे जहां बार-बार ट्रांसफार्मर जले। जिससे लोगों के साथ साथ विभाग को भी बहुत परेशानी हुई। ऐसे में अब विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करने की तैयारी कर ली है। अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने वाले क्षेत्रों का जल्द चिह्नांकन कर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago