बलिया: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय सारणी जारी की गई है। आवश्यक दिशा-निर्देश जारी आदेश में परीक्षाओं में अंको के विभाजन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा की लिखित परीक्षा का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह (15 नवंबर) तक संपन्न किया जाएगा। साथ ही जारी आदेश में अर्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड़ करना, दिसम्बर, 2021 के द्वितीय सप्ताह तक, सभी कक्षाओं में ऑनलाइन/ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूर्ण किये जाने की तिथि 15 जनवरी तक है।
यह रहेगा टाइमटेबल– कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए प्री-बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 31 जनवरी तक किया जाएगा। वहीं प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा और कक्षा 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरु होगा। प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम फरवरी के तृतीय सप्ताह तक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा, प्री बोर्ड परीक्षा में अंकों का विभाजन कुछ इस तरीके से होगा- नवबंर माह में अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। इस 70 अंक के पेपर में 30 प्रतिशत अंकों के यानि कि कुल 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जिसकी परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। बाकी बचे 50 नंबर के वर्णनात्मक सवाल होंगे।
फरवरी माह में आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा में 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। इसी तरह वार्षिक परीक्षा में भी 70 अंक की लिखित परीक्षा होगी। पूरे सत्र में 30 अंक का आन्तरिक मूल्यांकन होगा। वर्षिक परीक्षा के पश्चात् कुल योग 70+70+30-170 अंक होगा।
कक्षा-11 एवं 12 की अर्धवाषिक, वार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षाओं में अंक विभाजन व्यवस्था पिछले वर्ष की तरह ही है। शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु जारी किये गये एकेडमिक कैडेन्डर के अनुसार कक्षा-9, 10, 11, 12 अर्धवार्षिक/वार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षायें निर्धारित समय सारणी के अनुसार सम्पादित किया जायेगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…