समाजवादी पार्टी ने बेल्थरा रोड की नगर कार्यकारिणी का किया गठन

बेल्थरा रोड। समाजवादी पार्टी बेल्थरा रोड की नई नगर कार्यकारिणी का गठन हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद ने इसे अनुमोदित कर दिया है, जिसके बाद नगर अध्यक्ष शिवम बरनवाल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करने के साथ ही मनोनयन पत्र भी वितरित किया।

नगर अध्यक्ष शिवम बरनवाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर शासन नियंत्रण पाने में विफल है। किसान खाद, बीज, पानी, विद्युत आदि मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन्हीं विफलताओं के चलते किसान आंदोलन को विवश है। वर्तमान सरकार जाति और धर्म की राजनीति करती है। जबकि भारतीय संविधान धर्म निरपेक्ष है।

नई कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और छह सचिवों के अलावा चौदह सदस्यों को जगह मिली है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद समेत सपा के वरिष्ठ नेता रुद्र प्रताप यादव, अमन बरनवाल, राजू जायसवाल, अतुल तिवारी सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago