बलिया- प्रोबेशन विभाग की मनमानी उजागर, जिंदा को बताया मृत, एक साल बाद खुलासा

बलिया जिले में प्रोबेशन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जहां विधवा पेंशन पा रही लाभार्थी को एक साल पहले जांच में तत्कालीन बीडीओ बेलहरी ने मृत घोषित किया था वह अब जिला प्रोबेशन अधिकारी की जांच में जिंदा मिली है। सीडीओ ने इस मामले में तत्कालीन बीडीओ को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
दरअसल बेलहरी विकास खंड की ग्राम पंचायत दीघार के पचरुखिया गांव में स्व. देवेंद्र गोंड की पत्नी यमुनी देवी (55) विधवा पेंशन पाती थी। प्रोबेशन विभाग की ओर से साल 2020 में पेंशनरों का सत्यापन करने के लिए तत्कालीन खंड विकास अधिकारी के यहां भेजा गया। आरोप है कि सत्यापन के दौरान दलालों ने यमुनी से सत्यापन के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। जब उसने पैसा देने में असमर्थता जताई तो तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ने उसे मृत बताते हुए संबंधित विभाग को अपनी रिपोर्ट भेज दी।

तब से विधवा ब्लॉक का चक्कर काटने लगी और अधिकारियों के चौखट पर दस्तक देती रही। और बार-बार अपने जिंदा होने का सबूत देती रही। 27 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह और उनके पति विनोद सिंह को जब इस बारे में पता चला तो उक्त महिला को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और पूरी बात बताई। सीडीओ ने इसकी जांच जिला प्रोवेशन अधिकारी मो. मुमताज को सौंपी। उनकी जांच में यमुनी जिंदा मिली, और फिर 3 अगस्त को जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी।

हालांकि तत्कालीन बीडीओ का स्थानांतरण हो चुका है, सीडीओ ने उनको पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही बेलहरी के वर्तमान बीडीओ को निर्देशित किया है कि उक्त महिला के जीवित होने का सत्यापन रिपोर्ट तत्काल ब्लॉक के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को भेजें ताकि उक्त बेसहारा विधवा को पेंशन दिया जा सके।बेलहरी के बीडीओ अतुल कुमार का कहना है कि मामला एक साल पहले का है। जांच के बाद भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago