बलिया पुलिस के सिपाही पर व्यक्ति को धमकाने का आरोप, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बलिया पुलिस की जमकर फज़ीहत हो रही है। जहां एक थाने पर तैनात कांस्टेबल का एक व्यक्ति से अवैध वसूली की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद से ही बलिया पुलिस सवालों के घेरे में है। इस वायरल ऑडियो में कांस्टेबल एक व्यक्ति को फोन कर थाने बुला रहा है, कुछ वीडियो दिखाने की बात कह रहा है। अब इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।बलिया पुलिस की पोल खोलते हुए यह दो ऑडियो वायरल हुए हैं। इनमें पहला ऑडियो एक मिनट 32 सेकेंड और दूसरा ऑडियो एक मिनट 5 सेकेंड का है। इस ऑडियो में बैरिया थाने के दो कांस्टेबल अवैध कच्ची शराब के व्यवसाय में लिप्त होने का आरोप लगाकर शख्स को वीडियो क्लिप दिखाने की बात कहकर धमकी दे रहे हैं।

एक कान्सटेबल व्यक्ति से पूछता है कि तुमको थाने पर बुलाया था तो तुम क्यों नहीं आए? व्यक्ति जब पूछ रहा है कि मैं थाने क्यों आऊं तो कांस्टेबल उसे वीडियो क्लिप दिखाने की बात कह रहा है और कह रहा है कि त्रिभुवन ने मुझसे बात की थी इसलिए मैं तुम्हारे पीछे नहीं पड़ा,लेकिन अब वो भी फोन नहीं उठा रहा है। इसलिए तमको बुला रहा हूं, मेरे पास तुम्हारा वीडियो क्लिप भी है, थाने आओ तो दिखता हूं।

व्यक्ति अजय पासवान का कहना है कि बैरिया थाने के सिपाही आदर्श कुमार और राहुल थाने बुला रहे थे। मैंने मना किया तो वह मेरे घर से गाड़ी उठाकर चले गए और लावारिस में चालान कर दिया। अजय ने बताया कि लंबे समय से दोनों सिपाही पैसे की मांग कर रहे थे। डेढ़ साल से दारू यहां पर बंद है। जब यहां थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी थे। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बैरिया थाने में एक बाइक का लावारिस दाखिल हुआ है। जांच में पता चला कि उससे कच्ची शराब डिस्ट्रीब्यूट की जा रही थी। जब बाइक पकड़ाई तो अपराधी भाग गया। फिलहाल बैरिया सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago