बलिया: पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम. देवराज के नाम पर एक जालसाज ने बिजली विभाग के ठेकेदार से 12 लाख रुपये वसूल लिए। घटना के बाद पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। फिलहाल प्रकरण की जांच हो रही है।
जानकारी के मुताबिक राजपूत नेउरी निवासी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ साधू सिंह बिजली विभाग के ठेकेदार हैं। ट्रांसफार्मर मरम्मत के वर्कशाप के अलावा उसकी ढुलाई आदि का काम करते हैं। गुरुवार को वह दिल्ली में थे। तब दोपहर में करीब एक बजे विभाग के अधीक्षण अभियंता का फोन आया। उन्होंने कहा कि चेयरमैन साहब बात करना चाहते हैं।
इसके कुछ देर बाद वापस फोन की घंटी बजी और व्यक्ति ने अपने आप को चैयमैन बताया। उन्होंने एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की बात बताते हुए इलाज के लिए 12 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद प्रवीण कुमार ने बलिया के निजी बैंक के खाते से 12 लाख रुपये आगरा के यश बैंक में ट्रांसफर करवा दिए। इसी बीच अधीक्षण अभियंता का फोन आया और उन्होंने चेयरमैन के नाम से ‘फेक कॉल की आशंका जताते हुए पैसा भेजने से रोका। हालांकि तबतक वे पैसे भेज चुके थे। अब ठेकेदार ने कोतवाली को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस साधु सिंह ने शहर स्थित अपने बैंक को भी आवेदन देकर रकम होल्ड कराने को कहा ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…