मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसे में बलिया निवासी 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बलिया के रहने वाले लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे। वहां सभी फॉर्च्यूनर से अपने घर बलिया लौट रहे थे। फॉर्च्यूनर पड़री थाना क्षेत्र के भरपूरा हाईवे पर राजपूत ढावा के ठीक सामने पहुंची, इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार में सवाल पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रमेश कुमार (31) निवासी जलालपुर थाना कोतवाली जिला बलिया को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के बड़े भाई चालक विनोद कुमार (38), रवि कुमार गुप्ता (30) निवासी देवरिया, आशुतोष सिंह निवासी रीवा, अमित गर्ग निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश को हल्की चोटे आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बड़े भाई की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि फार्च्यूनर पलटने से एक की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…