बलिया के बेल्थरा रोड में स्वर्गीय अशफाक अहमद ‘चुन्नू भाई’ दिवरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन हुआ। आज हुए फाइनल मैच में कुशीनगर ने देवरिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दिवरात्री क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता फाइनल मैच कुशी नगर बनाम देवरिया के बीच खेला गया। कुशीनगर की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने किया।
फाइनल मैच 10 ओवर का हुआ जबकि सभी मैच सेमीफाइनल तक 8 ओवर का खेला गया था। कुंडेल नेमत अली का खेल मैदान दर्शकों से खचा-खच भरा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया की टीम ने 37 बना कर कुशी नगर को टीम के सामने 38 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको कुशीनगर ने आसानी से हासिल कर लिया। फाइनल क्रिकेट मैच के मैन ऑफ द सीरीज पुरुस्कार से राजन देवरिया और मैन ऑफ द मैच कुशीनगर के नन्हे रहे। वहीं मैन ऑफ द बेस्टमैन देवरिया के साहिल, मैन ऑफ द बालर देवरिया के ही रोशन व मैन आफ द मैच के बेस्ट फील्डर देवरिया के सैफ को मिल।
इस मैच के संरक्षक सेरीफ अहमद, टेनुस भाई साद भाई, गयूर भाई, ताबिस अहमद, तौसीफ भाई मुस्तफीजुल हसन रहें। वहीं इस मैच के संयोजक की भूमिका जका अख्तर, आकिव शाद- काशिफ, ताहिर अली, अध्यक्ष नौशाद अहमद ने निभाई।
वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सपा नेता मतलूब अख्तर, शाहिद इलियास . न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश दूबे उपस्थित रहे।
बता दें कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अप्रैल को हुआ था, इसमें बलिया, मऊ, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी के अलावा और दूसरे जिले कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…