बलिया- जनता का घर तो छोड़िए था’ने में भी है अँ’धेरा, बि’जली न होने से FIR तक नहीं हो रही है द’र्ज

बलिया– सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक तरफ जहां यूपी के थानो को हाइटेक बनाने के लिये करोड़ो-अरबो रुपये खर्च कर रहे है. वहीँ बलिया मे एक ऐसा भी थाना है जहां के पुलिस कर्मी थाने मे लाईट नहीं होने के चलते मोबाईल व टार्च की रोशनी मे जैसे-तैसे सरकारी कार्य को निपटा रहे है. बीते तीन दिनों से थाने में बिजली न होने के कारण ऑनलाइन एफआईआर भी दर्ज नहीं हो सकती है.

जिसके कारण फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.मामला सुखपुरा का है जहां कस्बे की बिजली खराब होने के चलते थाने पर बीते 3 दिनो से लाईट नहीं होने की वजह से थाने के इनवर्टर व बैटरी सब बैठ चुके है. वहीँ जनरेटर बीते कई दिनो जलकर खराब अवस्था में पड़ा हुआ है.

सुखपुरा थाने मे तैनात पुलिसकर्मी उमस भरी बरसात की गर्मी के बीच अपने मोबाइल व टॉर्च की रोशनी में सरकारी कार्य को निपटा रहे है. थाने के मुंशी योगेन्द्र यादव ने बताया कि बिजली के अभाव मे कंप्यूटर नहीं चल रहा है. जिसके चलते फरियादियों का ऑनलाइन एफआईआर नहीं लिखी जा रही है.


थाने के मुंशी ने बताया कि बिजली के अभाव मे कमप्यूटर नहीं चल पा रहा है ! जिसके चलते फरियादियों का आन-लाइन एफआईआर नहीं लिखा जा रहा है !

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago