बिल्थरारोड में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा के द्वारा लगातार अपराधों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपए की हीरोइन और अवैध असलहे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उभांव पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र के निर्देशन में उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र चौकी प्रभारी सीयर हमराहियों के साथ बकरीद के त्यौहार देखते हुए मुस्तैदी के साथ कार्रवाई की। जहां भ्रमण के दौरान कस्बा बेल्थरारोड के बीबीपुर नहर पुलिया पर समय 06.30 बजे राकेश चौरसिया उर्फ टाइगर पुत्र दीनदयाल निवासी बीबीपुर वार्ड नं0 कस्बा बेल्थरारोड थाना उभांव जनपद बलिया के कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले मे 25 ग्राम हिरोइन व एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान राकेश चौरसिया उर्फ टाइगर पुत्र दीनदयाल निवासी बीबीपुर वार्ड नं0 8 के रुप में हुई है। पूछताछ में बताया कि वह हिरोइन बलिया व सिकन्दरपुर से लाकर वो यहां ब्रिकी करता था और अवैध रुप से पैसे कमाता था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को खिलाफ मु0अ0सं0 96/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 97/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया है। था अभियुक्त को न्यायालय बलिया भेज दिया। इस पूरी ही कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र प्रभारी चौकी सीयर, कॉन्सटेबल रामप्रकाश यादव , कॉन्सटेबल जनार्दन चौधरी , कॉन्सटेबल चन्द्रशेखर आजाद चौकी सीयर थाना उभांव शामिल रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…