Categories: featured

सवालों में संबंध: सपा और भाजपा के विधायक एक ही माला में, लोग बोले- यह रिश्ता क्या कहलाता है?

कुछ राजनैतिक मुलाकातें सियासी गलियारों में हलचलें मचा देती है। इन मुलाकातों को देखकर राजनेताओं के संबंधों पर सवाल उठ जाते हैं। इसी बीच एक तस्वीर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। जहां बलिया ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी व भाजपा विधायक संजय यादव एक ही माला में खड़े होकर स्वागत करा रहे है।

जी हां तस्वीर देखकर आपको भी हैरानी होगी लेकिन हम आपको बता दे कि पंदह ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख  राधवेन्द्र यादव यदुवंशी के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी और सिकंदरपुर विधान सभा के बीजेपी विधायक संजय यादव एक मंच पर दिखे। ब्लॉक प्रमुख राघवेन्द्र यादव यदुवंशी, विधायक संजय यादव और पूर्व मंत्री मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी को प्रमुख समर्थकों ने एक बड़ी माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया।

अब यह स्वागत समारोह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं कि सपा के पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक एक मंच पर आखिर कैसे हो सकते हैं। दो अलग अलग पार्टियों के नेताओं के एक ही माला में स्वागत करवाना लोगों को हैरान कर रहा है कि आखिर यह ब्लॉक प्रमुख किस पार्टी के हैं। बहरहाल सियासी गलियारों में उथल-पुथल मचा देने वाली यह फोटो जमकर वायरल हो रही है और लोग बस सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago