बलिया पुलिस ने लौटाई ‘मुस्कान’, गुमशुदा व्यक्ति को परिवार से मिलाया

बलिया। गुम हुए लोगों को अपने परिवार तक वापस पहुंचाने के लिए पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज दुबहड़ पुलिस ने एक परिवार को उनकी मुस्कान लौटाई और गुमशुदा व्यक्ति को परिवार के हवाले किया।

बता दें कि 31 अक्टूबर 2021 को रात 9 बजे हरेंद्र गिरी नाम का शख्स गोरखपुर से कहीं गायब हो गया। इसकी सूचना उनकी पत्नी कांति देवी निवासी माधव मठ बंधु चक के द्वारा दुबहड़ थाने पर दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरेंद्र की तलाश शुरु की। जांच के दौरान पता चला कि हरेंद्र गिरी, ग्राम के रहने वाले जितेंद्र गिरी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र गिरी, चंद्रदीप गिरी पुत्र मुन्ना गिरी के साथ पंजाब जाने के लिए सिवान बिहार गए थे सभी लोग गोरखपुर रेलवे स्टेशन तक साथ रहे।

इसी दौरान गोरखपुर स्टेशन पर जितेंद्र गिरी, चंद्रदीप गिरी का विवाद हो गया। शराब पीकर दोनों ने आपस में मारपीट की। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जितेंद्र गिरी व चंद्रदीप गिरी को जेल भेज दिया और वहीं से हरेंद्र गिरी गायब हो गया। इसी दौरान लापता हरेंद्र गिरी की तलाश के लिए गोरखपुर जीआरपी, गोरखपुर पुलिस कंट्रोल रूम, गोरखपुर रेलवे सुरक्षा बल पुलिस स्टेशन के प्रभारी तथा वहां के पुलिस कर्मचारियों से जरिए टेलीफोन संपर्क किया गया गुमशुदा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

बाद में हरेंद्र गिरी के साथ में घर जितेंद्र गिरी और चंद्रदीप गिरी से पूछताछ की तो सभी ने हरेंद्र की तलाश की। इसके बाद दुबहड़ पुलिस तथा अन्य के सहयोग से आज दिनांक 1 नवम्बर 2021 को प्रातः 8:30 बजे गुमशुदा श्री हरेंद्र गिरी इस सूचना पर कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उनके दोस्तों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज हो गई ह । हरेंद्र गिरी उपस्थित थाना दुबहर आए जहां पर उनकी पत्नी कांति देवी को थाने पर बुलाकर गांव के लोगों के समक्ष उनके गुमशुदा पति हरेंद्र गिरी को सुपुर्द किया गया।

अपने पति से वापस मिलकर कांति देवी भावुक हो गई। उन्होंने रोत हुए बोला कि पति वापस मिल गए। मेरी दीवाली हो गई। पुलिस की सक्रियता की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दी मेरे पति को ढूंढ लिया गया विश्वास नहीं हो रहा है। महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया और पति के साथ घर वापस गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago