Categories: बलिया

हादसों का दिन रहा सोमवार, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 1 घायल

बलियाः सोमवार हादसों का दिन रहा। जनपद में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। दोनों ही हादसों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांच शुरु कर दी है।

पहला हादसा बलिया-बैरिया मार्ग पर बहादुरपुर चट्टी के पास हुआ। जहां बलिया की ओर से जा रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार राधाकिशुन तथा जीप में सवार मुजफ्फरपुर (बिहार) करजा थाना क्षेत्र के बिगाही निवासी 35 वर्षीय नंदकिशोर राय घायल हो गये। नंदकिशोर गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एसओ सुरेश चंद द्विवेदी का कहना है कि शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया।

दूसरे हादसा दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर गांव के पास हुआ। जहां बालू से लदे ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें वृद्ध की मौत हो गई। रेवती थाना क्षेत्र के भाखर निवासी 70 वर्षीय विद्यासागर सिंह सोमवार को अपने पुत्र सुशील के साथ बहन से भेंट करने रामपुर वाजिदपुर आये थे। रिश्तेदारी से लौटते वक्त दोकटी थाने से कुछ दूर दक्षिण पीछे से लाल बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago