कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं- बलिया पुलिस

बलिया डेस्क- कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चल रहा है। कुछ लोग तरह-तरह की पोस्ट कर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की है। बलिया पुलिस  ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया सेल ने निगरानी बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। कहीं कोरोना होने की अफवाह फैलाई जा रही तो कहीं लोग मजाक के साथ अभद्र लेख और ऑडियो-वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोई अफवाह न फैले इसके लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है।

सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया सेल को निगरानी के साथ ऐसे लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी है।
बताया गया है कि कोई भी अफवाह न फैलाए। अफवाहों को वायरल न करें। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इन धाराओं में हो सकती है कार्रवाई
आईपीसी की धारा 188: सरकारी नियमों का उल्लंघन करना। एक से छह माह तक की सजा और जुर्माना।
आईपीसी की धारा 269: उपेक्षापूर्ण कार्य करना इससे कि कोई बीमार हो जाए। छह माह तक की सजा और जुर्माना।
आईपीसी की धारा 270: जानबूझकर ऐसे कृत्य करना जिससे दूसरे को नुकसान पहुंचे। दो साल तक की सजा और जुर्माना।
आईपीसी की धारा 153: मतभेद फैलाना। एक साल तक की कैद और जुर्माना।
धारा 61आईटी एक्ट: सोशल मीडिया में अफवाह फैलाना। एक साल तक की सजा और जुर्माना।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago