फोटो- सोशल मीडिया
बलिया– मौजूदा समय में पूरे देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर एक पैनिक बना हुआ है. डर के साए में है पूरी दुनिया के लोग और अब कोरोना वायरस तेज़ी से भारत में भी फ़ैल रहा है. हर रोज़ इसके मरीज़ में इजाफा हो रहा है. जिसके मद्देनज़र अब सरकार की तरफ से देश बार में लॉकडाउन कर दिया गया है और कुछ राज्यों में कर्फ्यू तक लगा दिया है.
दरअसल इसका इलाज कोई है नहीं. ऐसे में खुद ही सतर्क रहकर इस संक्रमित बीमारी से खुद को बचाया जा सकता है. वहीँ इस बीच अब बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने इलाके में कोरोना वायरस के रोक थाम और बचाव के लिए अपने सांसद निधि से दस लाख रूपये देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि इस रकम से सैनिटाइजर, मास्क और ज़रुरत के दूसरे सामान खरीदे जायेंगे.
इसके साथ साथ सलेमपुर के सांसद रविंदर कुशवाहा ने भी अपने संसद निधि से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया. उन्होंने इस बीमारी के रोकथाम और उपचार के लिए पचीस लाख रूपये मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया और पचीस लाख रूपये मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को देने का ऐलान किया है. इसके अलावा इन सांसदों ने कहा है कि शुरुआत में अभी यह रकम दी गयी है लेकिन ज़रुरत पड़ी तो और पैसों का आवंटन किया जायेगा.
दरअसल इस बीमारी के सामने आने के बाद मार्केट में मास्क से लेकर सेनेटाईज़र और तमाम सामान की कमी हो गयी है और जिनके पास है भी वह इसकी कालाबाज़ी कर रहे हैं और दूने तीन गुने दाम पर बेच रहें हैं. ऐसे में गरीब अवाम के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो रहा है जिसे देखते हुए यह फैसला सांसदों ने लिया है. उम्मीद करते हैं कि जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगी और हालात बेहतर होंगे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…